SAMASTIPUR : DM की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, प्रोक्योरमेंट पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकरी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए
1. धान अधिप्राप्ति नहीं करने वाले पैक्स से जिला सहकारिता पदाधिकारी बात करके किसानों से धान की अधिप्राप्ति एवं भुगतान तथा धान को मिलो तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।
2. जिन पैक्सों के द्वारा धान की अधिप्राप्ति की गई है, उसे मीलों तक पहुंचाया गया है कि नहीं उसका सत्यापन का कार्य कराने का निर्देश संबंधित सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया।
3. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अगर मिलरों के द्वारा खराब चावल दिया जा रहा है तो संबंधित मीलरों से स्पष्टीकरण करें।
4. जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि ओ अचीवमेंट वाले पैक्सो/व्यापार मंडलों का रिपोर्ट देखकर किसानों के द्वारा धान बेचने के लिए इच्छुक है या नहीं की जांच किसान सलाहकारों से कराये।
5. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आज ही बिथान जाकर व्यापार मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाकर समस्या की जानकारी देंगे।
6. सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रतिदिन निर्धारित की गई लक्ष्य को पूर्ण कराए एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी इसकी प्रतिदिन समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।
7. जिला सहकारिता पदाधिकारी/ प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अगली बैठक में टारगेट पूरा करें, यदि टारगेट पूर्ण नहीं होने की स्थिति में, कारण के साथ बैठक में उपस्थित होंगे।