2021/01/17

बड़ी खबर : बिहार में JDU नेता को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस..

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दिया है. गोलीबारी की घटना बाढ़ के बख्तियारपुर थाना के केवल बीघा घंघ पंचायत की है जहां शनिवार की देर रात अपराधियो ने छात्र नेता आलोक तेजस्वी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस नेता को अपराधियों ने गोली मारी है. वह जेडीयू के छात्र नेता हैं. आलोक तेजस्वी पटना जिला ग्रामीण के युवा इकाई के अध्यक्ष हैं. उन्हें गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है ।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

जानकारी के अनुसार घर के बाहर फायरिंग कि खबर मिलने पर आलोक बाहर आए तो इसी दौरान उनको गोतिया ने ही एक गोली मार दी जो उनके जबड़े में जा लगी. गोली लगने से घायल हुए आलोक को आनन-फानन में परिजन पटना के निजी नर्सिंग होम भर्ती करवाये.

बाढ़ के एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि गोली मारने का आरोप आलोक के गोतिया (पड़ोस के लोगों) पर ही है. गोली लगने से जख्मी हुए छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है. आलोक युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे है. पुलिस गोली मारने वालों के परिजनों को पकड़ कर थाना लाई है. इस घटना के पीछे की वजह पुरानी अदावत बताई जा रही है.