SAMASTIPUR : हलई ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी के लिए हलई पुलिस को आवेदन सौंपा गया। जिसमें गांव के ही एक युवक को आरोपित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि नौवीं की छात्रा गुरुवार दोपहर को शौच के लिए गई थी, उसी समय गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। हल्ला करने पर युवक फरार हो गया।
मामले को सामाजिक स्तर पर निबटारे के लिये पंचायत बुलायी गई, लेकिन आरोपी के परिजनों ने उसमें भाग नहीं लिया। उसके बाद पीड़ित परिवार महिला थाना समस्तीपुर गये जहां उन्हें स्थानीय थाना में केस दर्ज कराने की सलाह दी गयी। ओपी अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर उचित कार्रवाई करेगी।