DESK : प्रेमी के जीवन में किसी और के आने की दस्तक सुनाई देते ही प्रेमिका ने उसके घर के सामने धरना दे दिया है। गुरुवार को यह घटना शहर के सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा के मतंगिनी कॉलोनी में सामने आई है।
बीते कुछ महीनों से देबलाल उसके साथ दूरी बढ़ाने लगा था। बाद में पता चला कि उसकी जिंदगी में एक अन्य युवती प्रवेश कर गई है। बल्कि देबलाल उससे विवाह करने को भी तैयार है। इसके बाद युवती ने देबलाल को वापस अपने प्यार में जकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रही। अंत में वह देबलाल के घर के सामने धरने पर बैठ गई है। युवती का कहना है कि आपसी सहमति से दोनों प्रेम संबंध में बंधे थे।
बल्कि प्रेम संबंध का प्रस्ताव भी पहले देबलाल ने ही दिया था। समय के साथ परिणय सूत्र में बंधने का वादा कर देबलाल वर्षो से उसके साथ घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करता रहा। फिर अचानक वर्षो का रिश्ता तोड़कर किसी अन्य के साथ विवाह करना, उसके साथ किया धोखा है। जिसे वह कतई बर्दास्त नहीं करेगी।
देबलाल के साथ विवाह की मांग को लेकर ही वह उसके घर के सामने धरने पर बैठी है। लेकिन देबलाल और उसके माता-पिता उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। युवती के कहा कि यदि देबलाल व उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं करता है तो वह उसके घर के सामने ही आत्महत्या कर प्राण त्याग देगी।