VAISHALI : वैशाली पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुई एक बड़ी लूट की वारदात का खुलासा किया है.लूट में शामिल लुटेरे की गिरफ्तारी हुई .लेकिन लुटेरे ने जो खुलासा किया उसको शुरू खुद पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल अपनी प्रेमिका को ज्वेलरी गिफ्ट करने के लिए लुटेरे ने पूरी की पूरी ज्वेलरी शॉप की लूट लिया था. बीते 8 दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र के धरहरा में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात हुई थी. लुटेरे ज्वेलरी शॉप से सोने और चांदी के जेवरात लूट ले गए थे. पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा.
लूटे गए जेवरात की पड़ताल में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका को जो नई गिफ्ट करने के लिए ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी की निशानदेही पर प्रेमिका के घर पर छापेमारी हुई, जहां से लूटे गए सोने और चांदी के भारी मात्रा में जेवरात बरामद किया गया. नाबालिग प्रेमिका को पुलिस ने रिमांड होम भेज दिया है वहीं प्रेमी लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
इस तरह के मामले के खुलासे के बाद प्रेमी प्रेमिका की ऐसी कहानी सामने आई है जो प्रेमी अपनी प्रेमिका खुश करने के लिए किसी भी तरह के घटना को अंजाम देने में देर नहीं करेंगे शायद इसीलिए कहा गया है कि प्यार में सब कुछ जायज होता है.
गिरफ्तार किए प्रेमी-प्रेमिका से बरामद जेवरात
एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के पास से चांदी का पायल 05 जोड़ा, चांदी का पाजेब 02 जोड़ा, चांदी का ब्रासलेट 01 पीस, चांदी का छोटा-छोटा लॉकेट 11 पीस, चांदी का ताबीज 04 पीस, चांदी का बिछिया 06 पीस, चांदी लॉकेट-सिकड़ी 01 पीस, चांदी का पुराना पायल 02 जोड़ा, चांदी का बेलपत्र 01 पीस, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा 03 पीस, सोने का नथिया 01 पीस, सोने का टॉप्स 05 पीस, सोने का ढोलना 02 पीस, सोने का नथुनी कील 11 पीस, सोने का हनुमानी लॉकेट 01 पीस, सोने का मंगलसूत्र 02 पीस एवं सोने का अंगुठी 01 पीस बरामद किया गया है।
Input-abp live