2021/01/02

बेटी को देह व्‍यापार के धंधे में धकेलना चाहते थे मां बाप, मोहब्‍बत ने बचाई लाज, बिहार की रहने वाली हैं लड़की

WEST BANGAL : कुल्टी में वर्ष के अंतिम दिन गुरुवार को रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में निजी स्वार्थ के लिए मां-बाप द्वारा देह व्यापार के धंधे में बेटी को धकेलने से पहले ही स्थानीय क्लब के लोगों ने बचा लिया और उसका विवाह कराकर नई इबादत लिख दी। 

बताया जाता है कि बिहार के सासाराम की रहने वाली प्रियंका कुमारी के स्वजन व माता-पिता चाहते थे कि बेटी बालिग हो गई है तो वह भी देहव्यापार के धंधे से जुड़े। क्योंकि प्रियंका के परिवार के कुछ लोग पहले से इस धंधे से जुड़े थे। इसके लिए प्रियंका को कई बार लच्छीपुर लाया गया, परंतु प्रियंका को यह धंधा मंजूर नहीं था।

इसी बीच प्रियंका का स्थानीय युवक रोहित ¨सह से प्रेम हो गया और दोनों ने सामान्य जीवन जीने का फैसला किया। दोनों प्रेमी प्रेमिका ने लच्छीपुर स्थित एनएनसी क्लब को पूरी बात बताई। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने जबरन धंधे में जाने के लिए बाध्य किए जाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने गुरुवार को लच्छीपुर दिशा यौनपल्ली स्थित शीतला मंदिर में विधिवत दोनों प्रेमी प्रेमिका जोड़े की शादी करा दी।

इस दौरान एनएनसी क्लब के अध्यक्ष गौतम विश्वास, सचिव बाबू उर्फ दिलीप कुमार मिश्रा, संजय ¨सह, मोहम्मद चांद, राजीव आदि मौजूद थे। क्लब के सचिव बाबू उर्फ दिलीप कुमार मिश्रा ने प्रियंका का कन्यादान कर बेटी का दर्जा देकर एक बेटी को नर्क में जाने से बचाया। विवाह के बाद लड़की ने बताया कि मुझे खुशी है कि मैं अब अपना परिवार बसा रही हूं।