PATNA : सीआईडी के रिटायर्ड डीएसपी कमलनयन प्रसाद सिंह के घर से चाेराें ने 40 हजार कैश, करीब 6 लाख के गहने और एक लाख की कीमती साड़ी समेत 8 लाख की चाेरी कर ली। शनिवार देर रात काे कंकड़बाग के इंदिरानगर राेड नंबर दाे में स्थित नयन आवास में घटना हुई। कमल नयन अपना इलाज कराने के लिए पत्नी व छाेटे बेटे के साथ भुवनेश्वर में रहने वाले दामाद के यहां गए थे। रविवार काे लाैटे ताे चाेरी की जानकारी मिली। चाेराें ने सीढ़ी पर लगे ग्रिल का ताला ताेड़ दिया था।
ऊपर के तल्ले के तीन कमराें के ताले काे ताेड़ पत्नी व दाेनाें बहू की अलमारी से 40 हजार नकद, 6 भर की चेन व मंगलसूत्र के अलावा कान की रिंग, टाॅप, 3 अंगूठी, चांदी के बर्तन के दाे सेट, चांदी के 22 सिक्के व तीन ट्राॅली ले गए। उनके घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, पर आसपास हैं।
इस बाबत उन्हाेंने कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया है। थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमराें काे खंगाला जा रहा है। चाेर उनके घर में घंटाें देर रहे। उनके सभी कमराें काे खंगाल डाला। यहां तक दीवान पलंग काे खाेलकर उसमें रखे कीमती कपड़ाें काे ले गए। कई कपड़ाें काे रूम में बिखेर दिया। उन्हाेंने कहा कि पुलिस चाेराें काे गिरफ्तार करे।