2021/01/02

प्रेमी की शादी दूसरी जगह फिक्स,नाराज प्रेमिका शहर के बीचो-बीच फ्लाईओवर से कूदी ,दोनों पैर टूटे

PUNJAB : नए साल के पहले ही दिन छेड़छाड़ का आरोप लगा जालंधर केे संविधान चौक फ्लाईओवर से कूदने वाली युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर छलांग नहीं लगाई थी बल्कि उसके प्रेमी कि किसी दूसरी जगह शादी हो रही थी। प्रेमी से लड़ने के बाद ही उसने फ्लाईओवर से छलांग लगाई। इस बात की पुष्टि एसीपी हरसिमरत सिंह ने की।

शहर के बीचो-बीच फ्लाईओवर से कूदी युवती ने कहा था कि वह छेड़छाड़ के मामले से परेशान है। देर रात तक पुलिस इस मामले की जांच में जुटी रही। आखिरकार सच सामने आ गया कि लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं हो रही थी। उसका एक प्रेमी था, जिसके साथ उसका काफी लंबा रिलेशन था।

अब उस युवक की शादी किसी और लड़की से हो रही थी। शुक्रवार को लड़की ने उस लड़के से बात की और समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना तो युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। रात डेढ़ बजे पुलिस ने मामला साफ किया और थाना बारादरी में डीडीआर दर्ज करवा दी।

सीसीटीवी में नहीं नजर आया कोई संदिग्ध 

एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि यह मामला पुलिस के लिए चुनौती की तरह था क्योंकि यदि सरेआम छेड़छाड़ का मामला आया तो यह काफी शर्मनाक था। उन्होंने बताया कि सारे एरिया के सीसीटीवी चेक किए तो कोई संदिग्ध व्यक्ति सामने नहीं आया। ऐसे में दोबारा पूछताछ की तो रात को लड़की ने अपने बयान दे दिए कि उसके साथ छेड़छाड़ नहीं हुई। ऐसे  में छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया। बयानों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज तो नहीं किया लेकिन फिर भी पुलिस जांच करेगी कि लड़की को छलांग लगाने के लिए कहीं उकसाया तो नहीं गया है.

लड़की के दोनों पैर टूटे

निजी अस्पताल में दाखिल लड़की के दोनों पैर टूट गए। अपनी जिंदगी बर्बाद होती देख बौखलाई युवती ने काफी प्रयास किया कि उसकी बात बन जाए। ऐसा ना होने पर उसने छलांग तो लगा दी। उसकी जान तो बच गई लेकिन दोनों पैर टूट गए।