2021/01/02

समस्तीपुर में चोरों ने नल जल भवन को भी नहीं बख्शा,ताला तोड़कर स्टार्टर व स्टेपलाइजर चोरी

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-01 में सात निश्चय योजना के अंतर्गत निर्मित नल जल भवन से विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया। 

जिसको लेकर वार्ड सदस्य वीणा देवी पति- टुनटुन महतो ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

वार्ड सदस्या ने बताया कि रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा नल जल के लिए निर्मित भवन का ताला तोड़कर स्टार्टर एवं स्टेपलाइजर जिसकी कीमत लगभग ₹35000 की चोरी कर ली गई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट