SAMASTIPUR : जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। कोरोना खतरों से बचते हुए बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी, ताकि कोर्स पूर्ण हो सके। कोई भी छात्र बिना मास्क के विद्यालय नहीं आएंगे। इसके लिए सरकारी स्तर से भी जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा वाले विद्यालयों को मास्क उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक नामांकित सभी बच्चों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराया जाना है।
सोमवार से शुरू हो रही हाईस्कूलों की कक्षा में 50 फीसद बच्चों को ही उपस्थित होने की छूट है। जो बच्चे सोमवार को आएंगे, उन्हें मंगलवार को विद्यालय नहीं आना है। सभी विद्यालय 50-50 फीसद की शिफ्ट में बच्चों को एक दिन बाद कर विद्यालय बुलाएंगे। कक्षा से बाहर सैनिटाइजर की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। बच्चों की प्रार्थना नहीं होगी। उनकी भीड़ भी नहीं लगने दी जाएगी। कक्षा में बैठाने के लिए छात्र-छात्राओं को शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं कई महीनों बाद पहुंचेंगे स्कूल
सोमवार से जिले के सभी हाईस्कूलों में पढ़ाई शुरू हो रही है। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। नौ महीने बाद स्कूल में शुरू होने वाली पढ़ाई को लेकर जिले के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। महीनों बाद स्कूल आने में छात्रों को थोड़ी असहजता हो सकती है।
सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की संख्या
9 वीं कक्षा
छात्र : 29,487
छात्रा : 34,130 10 वीं कक्षा
छात्र : 28,155
छात्रा : 32,061 11 वीं कक्षा
छात्र : 12,782
छात्रा : 12,834 12 वीं कक्षा
छात्र : 11,589
छात्रा : 11,344
वर्जन
सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाएं बच्चों की 50 फीसद उपस्थिति के साथ सोमवार से संचालित होना है। विभागीय आदेश पर सभी बच्चों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराया जाना है। जीविका के माध्यम से बच्चों की संख्या के हिसाब से मास्क उपलब्ध हो गया है। इसे बीआरसी भेज दिया गया है। सोमवार से शिक्षक बच्चों के बीच इसका वितरण कर देंगे।
बीरेंद्र नारायण-जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर