2021/01/04

समस्तीपुर मुखिया हत्याकांड में कार्रवाई के लिए डीजीपी से मिलेंगे राजद नेता,पुलिसिया लापरवाही व अपराधियों से मिलीभगत का लगाया आरोप

SAMASTIPUR : वारिसनगर प्रखंड की गोही पंचायत के दिवंगत मुखिया राजेश कुमार सहनी हत्याकांड की जांच उच्चस्तरीय हो इसके लिए राजद का पांच सदस्यीय टीम डीजीपी से मिलेगा। उक्त बातें राजद के प्रदेश महासचिव सह उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता ने रविवार को दिवंगत मुखिया के घर उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद कही। 

श्री मेहता ने कहा कि पार्टी भी इस घटना की अपने स्तर से जांच करेगी। एसपी ने उन्हे बताया है कि घटना की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसकी मॉनीटरिग वह खुद कर रहे हैं। मुखिया के स्वजनों ने हत्या के पीछे पुलिसिया लापरवाही व अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। वहीं मुखिया के छोटे भाई पप्पू कुमार सहनी ने जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही।