BETIAH : पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र से एक गांव से शादी के नीयत से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि अपहृत नाबालिग के पिता ने आवेदन देकर बताया था कि मेरी बेटी को गांव के दशरथ साह ने शादी की नीयत से भगा ले गया है।
तुरंत इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोपित के घर से नाबालिग मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।
वहीं आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कांड के अभियुक्त प्रहलाद साह, त्रिलोकी साह और अनूपा देवी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।