2021/01/04

अगवा लड़की मिली ,कुछ दिन पहले लड़की का किया था अपहरण,युवक की खोज जारी

BETIAH : शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की पुलिस को बिनवलिया गांव से मिली है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गत दिनों एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। मामले में उसके पिता ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

इसमें इनरवा थाना के इनरवा गांव निवासी विलास राम को आरोपित किया गया है।आरोप है कि वह लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृता मिल गई है और आरोपित युवक की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मिली लड़की को न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया है। न्यायालय के आदेश पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।