2021/01/04

बच्ची से रेप के आरोपित की तलाश में बेतिया पहुंची पंजाब पुलिस

BETIAH : पंजाब में नाबालिग बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब के शाहिबाबाग अजीर सिंह नगर के लालडू थाना की पुलिस ने नगर में छापेमारी की।

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि पंजाब के मोहाली जिले से दारोगा जोगिन्दर सिंह, जमादार बरिन्दर सिंह व अन्य पुलिस जवानों की टीम बेतिया आई थी। टीम ने नगर थाना के जमादार पंकज सिंह के साथ मिलकर कालीबाग मोहल्ले में छापेमारी की। लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए है।

उन्हें शीघ्र ही पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस की तलाश जिन लोगों की है उसमें मुमताज, सलाउद्दीन, मुन्नी खातुन व रोजी खातुन शामिल शामिल है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार इन लोगों की संलिप्ता मेरठ के गाजीपुर की रहने वाली एक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में है। ये लोग घटना को अंजाम देकर फरार है।