2021/01/24

आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट ,दोनों पक्ष के दर्जनों लोग जख्मी

SAHARSA :  सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा, वार्ड नंबर 35 में आपसी विवाद को लेकर रविवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग जख्मी हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। एक पक्ष के 30 वर्षीय जख्मी पवन कुमार ने बताया कि खेती में उपयोग होने वाले खुरपी के लिए हुए विवाद को लेकर मारपीट हुई है। 

जिसमे संतोष यादव, विनोद यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया हैं। वहीं दूसरे पक्ष के विनोद यादव का कहना है कि राधे यादव, पवन कुमार द्वारा गाली-गलौज उनकी पत्नी रिंकू देवी के साथ किया गया। जिसको लेकर विवाद हुई है  

उधम मचाते शराबी आए पकड़ में, भेजे गए जेल
सदर थाना क्षेत्र के मारूफगंज में शराब पीकर उधम मचा रहे शराबी संतोष कुमार सुमन की गिरफ्तारी हुई। जिन्हें अग्रतर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा