SAHARSA : सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा, वार्ड नंबर 4 निवासी पिंटू दास के घर शनिवार की देर शाम की गई छापामारी में 16 लीटर देसी शराब बरामद हुए। वहीं उनकी भी गिरफ्तारी हुई। जिन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है। मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि 16 लीटर देसी शराब के साथ बेंगहा निवासी कारोबारी पिंटू दास की गिरफ्तारी हुई। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
316 बोतल कोरेक्स मामले में एक गिरफ्तार, गया जेल
शनिवार को सदर थाना स्थित सहरसा बस्ती में की गई छापेमारी के दौरान बरामद 316 बोतल कोरेक्स कफ सिरफ मामले में कारोबारी मो० सदरे आलम की गिरफ्तारी हुई। जिन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा