SAHARSA : स्थानीय रेलवे जंक्शन सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े सभी रेलवे स्टेशनों को गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसके कारण समस्तीपुर रेल डिवीजन के साथ-साथ सक्षम सहित सभी अन्य 8 पोस्ट पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम एक्शन में दिखे। रविवार को सहरसा जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सघन जांच की हाटे बाजार, जानकी एक्सप्रेस सहित सहित कई अन्य ट्रेनों में यात्री और उनके लगेज की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली।
इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर समस्तीपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट अंशुमन त्रिपाठी के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संघ के तत्वाधान में सघन जांच अभियान जारी रहेगा। स्टेशन परिसर में आते जाते यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा आरपीएफ द्वारा यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
इसके अलावा यात्रियों को 182 हेल्पलाइन नंबर का भी प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। जागरूकता अभियान में यात्रियों को बताया गया कि अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ती है तो अविलंब इसकी सूचना आरपीएफ को दें। इस जांच अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ, सब इंस्पेक्टर एमएम रहमान, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह सहित कई पुलिस बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा