SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद विद्युत विभाग द्वारा गलत बिल भेजे जाने के विरोध में रविवार को रोसड़ा व्यवसायिक संघ द्वारा शहर के महावीर चौक पर धरना दिया गया और विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की गयी।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष विनोद देव कर रहे थे। संघ के सचिव अजय महतो, रोसड़ा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया, रमेश गामी, मनोज ठाकुर, इरशाद अंसारी, निहाल अंसारी, युगल किशोर साह, प्रवीण ठाकुर आदि ने भी धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
धरनार्थियों का कहना है कि बिजली ऐप में घर एवं दुकानें बंद रहने के बावजूद भी अनाप-शनाप बिल भेजा जा रहा है। विभागीय प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी द्वारा बिल से संबधित बात करने पर अमर्यादित व्यवहार करना आम बात सी हो गई है।
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई राजीव कुमार ने व्यवसायिक संघ की मांग जिले के रोसड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद विद्युत विभाग द्वारा गलत बिल भेजे जाने के विरोध में रविवार को रोसड़ा व्यवसायिक संघ द्वारा शहर के महावीर चौक पर धरना दिया गया और विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की गयी।
Input-bihar republic सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। विद्युत एसडीओ के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन तत्काल स्थगित किया गया।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष विनोद देव कर रहे थे। संघ के सचिव अजय महतो, रोसड़ा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया, रमेश गामी, मनोज ठाकुर, इरशाद अंसारी, निहाल अंसारी, युगल किशोर साह, प्रवीण ठाकुर आदि ने भी धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
धरनार्थियों का कहना है कि बिजली ऐप में घर एवं दुकानें बंद रहने के बावजूद भी अनाप-शनाप बिल भेजा जा रहा है। विभागीय प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी द्वारा बिल से संबधित बात करने पर अमर्यादित व्यवहार करना आम बात सी हो गई है।
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई राजीव कुमार ने व्यवसायिक संघ की मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। विद्युत एसडीओ के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन तत्काल स्थगित किया गया।
Input-bihar republic