SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के 5 पंचायतों में लंबित आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका के रिक्त पदों पर बहाली होगी। जिसका अनुमंडलाअधिकारी ने आदेश जारी कर दी है। दिए गए आदेश में सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में केंद्र संख्या 363 पर सेविका एवं सहायिका पद की बहाली दिनांक 28/01/ 2021 को आम सभा के माध्यम से कि जाएगी।
जिसका आम सभा स्थल वार्ड 11 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भवन चयनित की गई है। वहीं आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 में केन्द्र संख्या 46 पर सेविका पद की बहाली दिनांक 29/01/ 2021 को प्राथमिक विद्यालय मुसहरी आम सभा के माध्यम से की जाएगी।
वहीं बुढ़िया पंचायत के वार्ड 10 में केंद्र संख्या 125 पर सहायिका पद के लिए दिनांक 29/01/21 को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 21 पर आम सभा के माध्यम से की जाएगी। वही देसरी कर रख पंचायत के वार्ड 10 मैं चन्द्र संख्या 321 पर सेविका एवं सहायिका पद के लिए बहाली दिनांक 28/01/2021 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकाही में आम सभा के माध्यम से की जाएगी।
वहीं गंगोली मंदा पंचायत के वार्ड 8 केंद्र संख्या 338 पर सेविका एवं सहायिका पद की बहाली दिनांक 29/01/2021 को ठाकुरबारी के निकट सड़क के किनारे आम सभा के माध्यम से की जाएगी। जिसके लिए चयनित स्थलों पर तिथिवार दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
जो आम सभा की अध्यक्षता करेंगे। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पिंकी को वरीय दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुलिस बल तैनात रहेंगे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट