SAMASTIPUR : मोहिउद्दीननगर में पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बुधवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष आवश्यक निर्देश हुए लंबित मामले की समीक्षा की।
एसपी ने कहा कि आरोपी शराब कारोबारी का नाम थाने के दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करें। वहीं स्थानीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण की सूचना थाने तक पहुंचाने की जिम्मेवारी चौकीदारों की होगी।
अगर चौकीदार इसमें विफल होते है और उनके क्षेत्र में छापेमारी के दौरान शराब पकड़ी जाती है तो वैसे चौकीदार नपेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। वहीं दियारा क्षेत्र में विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया। ताकि गंगा पार से आने वाले अपराधियों को पकड़ा जा सके।
एसपी ने कहा कि आने वाले पर्व त्योहार पर शांति समिति की बैठक कर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना है। वहीं लंबित संवेदनशील मामलों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी पुलिस कर्मियों की समस्या से भी रू-ब-रू हुए।
पुलिस के लिए जर्जर हो चुके आवास का निर्माण कराने के प्रति पहल का आश्वासन दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार, शंभु सिंह, रामजी यादव, छोटेलाल पासवान, गंधर्व कुमार आदि उपस्थित रहे।