SAMASTIPUR : हलई ओपी क्षेत्र की लरुआ पंचायत में कुछ लोगों ने ताड़ी व्यवसायी पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। वनबीरा पंचायत के एक युवक को ताड़ी न देना महंगा पड़ गया और दो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। घटना की शिकायत करने जब पिता घर गए तो उसके साथ भी मारपीट की गई एवं उसके बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
हलई ओपी में पीड़ित के द्वारा दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर को बनबीरा पंचायत के नरेश चौधरी का पुत्र राजेश कुमार लडुआ पंचायत में ताड़ी उतारने गया था। जहां दो युवकों ने उससे ताड़ी मांगा। ताड़ी देने से इन्कार किए जाने पर उसकी वही पिटाई शुरू कर दी गई।
जिससे उसका हाथ टूट गया। जख्मी हालत में वह अपने घर पहुंचा और अपने पिता को सारी जानकारी दी। उसके बाद उसका पिता इसकी शिकायत लेकर लडुआ पंचायत पहुंचा उसे देखते ही दोनों युवक भड़क गया और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उसके बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बाबत पीड़ित के द्वारा नगीना राय के बेटे मिथिलेश कुमार एवं बैजनाथ राय के बेटे गोरख राय को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।