SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गाव के वार्ड संख्या सात के पंच सह आटा चक्की व्यवसायी वार्ड छह निवासी प्यारे साह के पुत्र कैलाश साह(40) की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
घायलावस्था में पंच को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया। किंतु, समस्तीपुर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सिर ने गोली लगी है। बताया जाता है वह वार्ड सात में स्थित अपनी आटा चक्की मिल बंद करने के बाद बुधवार की देर शाम साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही पूर्व से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पंच के सिर ने गोली मार दी और फरार हो गए ।
गोली की आवाज पर जुटे ग्रामीणों ने पंच को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।