SAMASTIPUR : खानपुर थाना क्षेत्र के भोरे जयराम पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी रामाशीष राम के 33 वर्षीय पुत्र संजीत राम की मौत स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हो गई।
बता दें कि नए साल के पहले दिन संजीत अहले सुबह स्नान करने बूढ़ी गंडक के भोरेजयराम घाट पर गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए। पिछले दिनों एनडीआरएफ की टीम भी आकर काफी खोजबीन की लेकिन शव नहीं मिल सका।
मंगलवार को अहले सुबह भोरेजयराम घाट के पास पानी में उपलाते हुए लोगों ने शव देखा। इसकी जानकारी मिलते ही शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर जुट गए। इस दौरान परिजनों की चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी एवं थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी नियमानुसार परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी। पत्नी ममता देवी के अलावा 3 लड़की एवं एक लड़का मृतक को है।
सनद रहे कि बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया था। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम भी असफल होकर लौट गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।