2021/01/06

समस्तीपुर में अपराधियों ने मुखिया को मारी थी गोली,परिवार को मिलेगी पूर्ण सुरक्षा : सांसद प्रिंस राज

SAMASTIPUR : वारिसनगर में अपराधियों की गोली के शिकार हुए मुखिया राजेश कुमार सहनी के स्वजनों को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी। उक्त बातें स्थानीय सांसद प्रिस राज ने सोमवार की रात्रि मृत मुखिया के शोकाकुल स्वजनों को सांत्वना देते हुए कहीं। 

इससे पूर्व उन्होंने दिवंगत मुखिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद स्वजनों से घटना की जानकारी ली। स्वजनों द्वारा अपराधियों के खुलेआम घूमने और धमकी दिए जाने की बात कहने पर तत्क्षण मोबाइल पर एसपी से बात कर परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।

एसपी ने 12 घंटे के भीतर दिवंगत मुखिया के स्वजनों को सुरक्षा के लिए जिला से पुलिस बल भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही खुद अपनी निगरानी में जांच कराने की बात कही। 

मौके पर लोजपा जिला प्रवक्ता उमाशंकर मिश्रा, महेंद्र प्रधान, हेमंत चौधरी, रीना कुमारी, विश्वबंधु राय, लोजपा अध्यक्ष रामप्रीत महतो, दिनेश साह, राकेश राउत, ललित पासवान, सुधीर सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।