2021/01/03

बड़ी खबर : समस्तीपुर में तालाब से युवक का शव बरामद, मर्डर की आशंका

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन 
 पोखर से  एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोखर से  बाहर निकाला गया। 

वहीं मृतक की पहचान कापन निवासी अरविंद राम का 22 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और  मामले की छानबीन में जुट गई है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के पिता अरविंद राम ने अपने पुत्र अजीत कुमार को गुमशुदा होने का थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। 

जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा पुत्र अजीत कुमार 13 दिसंबर की रात में करीब 8 बजे मुझे जानकारी देकर घर से बाहर निकला और बोला कि मैं 10 मिनट में आ रहा हूं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन सहित गांव के लोगों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

 वरिष्ठ संवादाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट