2021/01/03

बड़ी खबर: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने होटल व्यवसायी को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।शहर के नामी होटल कांक्षा स्वीट्स, कोजी स्वीट्स और आस्था स्वीट्स के मालिक होटल 
व्यवसायी नवादा निवासी स्व. महेंद्र साह के पुत्र कौशिक कमल उर्फ कुशो (44) को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 

घटना के कारण का फिलहाल पता नही चल सका है।व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार होटल व्यवस्ययी कौशिक कमल एनएच-28 स्थित अपने होटल से घर को लौट रहे थे। इसी दौरान घाट नवादा पुरानी पेट्रोल पंप के पास जब वे घर से महज कुछ ही दूरी पर थे तो बाइक सवार कुछ बदमाश उन्हेंं गोली मारकर फरार हो गए।इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।