SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित पीएचसी में शनिवार को 28 महिलाओं को बंध्याकरण ऑपरेशन चुस्त व दुस्त प्रक्रिया के साथ किया गया। साथ ही सभी मरीजों को बेड सहित सारी सुविधाएं दी गई।
जिससे मरीज व अभिभावक प्रसन्न दिखे. वहीं विभूतिपुर स्वास्थ्य मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि आज टारगेट के अंदर डॉक्टर धुरेंद्र सिंह के द्वारा 28 महिलाओं को बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया.
वहीं सहायक में नवल किशोर प्रसाद सिंह थे.मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी. पी.सिंह भी मौजूद थे। विदित हो कि बीते बुधवार के दिन विभूतिपुर पीएचसी में बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान कुछ लापरवाही की गई थी जिसका खबर क्राइम खबर में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था।
समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट