SAMASTIPUR : वैश्विक व सदी की सबसे बड़ी महामारी बन चुके कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में 22 मार्च को लगाए गए जनता कर्फ्यू के बाद से विद्यालयों की पढ़ाई बंद है। कोरोना काल में देश को आर्थिक हानि के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्षति उठानी पड़ी है।
वहीं मंगलवार को उस कक्षा के अन्य 50 फीसदी बच्चे वर्ग करेंगे। इस प्रकार बच्चों की आधी संख्या सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को एवं आधी मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को कक्षा करेंगे।
निजी विद्यालयों ने भी कमोबेश इसी प्रकार की व्यवस्था की है। इसको लेकर रविवार को विद्यालयों को सेनेटाइज कराया जाएगा। मथुरापुर स्थित राज पब्लिक स्कूल में गेट पर सेनेटाइजर मशीन लगाई जा रही है। वहीं बच्चों को पॉकेट सेनेटाइजर व मास्क लाना अनिवार्य बनाया गया है।
सरकारी निर्देश के अनुसार वर्ग के आधे बच्चे ही क्लास करेंगे। वहीं उनके पास मास्क व पॉकेट सेनेटाइजर होना आवश्यक है। विद्यालय के गेट पर सेनेटाइजर मशीन लगाई जा रही है।
सूर्य शेखर मंडल, राज पब्लिक स्कूल, मथुरापुर
कोरोना नियमों के अनुरूप होगा वर्ग संचालन
कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए नियमों के अनुरूप ही वर्ग का संचालन होगा। बच्चे सेनेटाइजेशन व मास्क की अनिवार्यता के साथ पढ़ाई करेंगे। हर हाल में सोशल डिस्टेंस का पालन होगा।
रामकिशोर राय, निदेशक, पीसी हाईस्कूल, पटसा, हसनपुर
पढ़ाई से पहले विद्यालयों का कराया जाएगा सेनेटाइजेशन
सोमवार से 9-12 वीं तक के वर्ग चलाने को लेकर विद्यालयों का सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। सभी वर्ग के आधे बच्चे पहले दिन क्लास करेंगे। वहीं दूसरे दिन आधे बच्चे की पढ़ाई होगी।
बिरेन्द्र नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी