SAMASTIPUR : जिला रोसड़ा अनुमंडल के शिवाजीनगर प्रखण्ड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बागमती नदी में एक लगभग 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा।मृत बच्चे की पहचान थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी मुकेश सहनी के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई।
वही मृतक के पिता थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र नव वर्ष के अवसर पर स्नान कर खेलने गया।लेकिन बहुत समय बाद भी लौट कर नहीं आया।अपने स्तर से काफी खोजबीन किया ।प्रचार प्रसार भी करवाया लेकिन नहीं मिला ।
आज कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक शव नदी में तैर रहा है।जाकर देखा तो मेरा बेटा का मृत अवस्था में तैर रहा है।वही उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र कपड़ा खोलकर नदी में स्नान करने गया जहां उसकी डूबकर मौत हो गई।