SAMASTIPUR : कल्याणपुर में वैशाली जिले के पातेपुर गांव से अपने मित्र के परिवार को ससुराल लेकर जा रहे कार मालिक के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की, उनकी कार और उसमें रखा सारा सामान भी लूट लिया। लुटेरों की संख्या तीन बताई गई है।
पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कार मालिक वैशाली जिले के जंदाहा गांव के मो. फारूक अंसारी है। दिए गए आवेदन में कहा है कि कल्याणपुर पेठिया गाछी के समीप कुछ युवकों ने हाथ दिया।
अनजान होने के कारण उन्होंने जब गाड़ी नहीं रोकी तो कल्याणपुर चौक पर आकर ओवरटेक करते हुए रोक दिया। उनके साथ मारपीट की गई। इसमें उनका सिर फट गया। पिटाई करने वाला कार लेकर दरभंगा की ओर भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई