PATNA : कोरोना वायरस के मध्यनजर बिहार में होने वाली इंटर प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए BSEB बोर्ड ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार परीक्षा होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों को सेनेटाइज किया जाएगा.
बिहार बोर्ड के इंटर के प्रायोगिक परीक्षाएं 9 जनवरी से 18 जनवरी तक होंगी. इसी बीच उन सब स्कूल और कॉलेज की सूची जारी की जाएगी जिनमें परीक्षाएं होनी हैं. उन छात्रों की सूची अलग से जारी की जाएगी जिसमें दो स्कूलों और कॉलेजों को आपस में शामिल किया जाएगा. परीक्षा समय सारणी एक समान नहीं रहेगा, रोज़ अलग अलग शेड्यूल जारी किया जाएगा.
पटना के परीक्षा केंद्रों को सूची भी जारी की गई है. जिनमें 165 स्कूल और कॉलेज शामिल है. इन स्कूल ओर कॉलेजों के साथ 76 स्कूल व कॉलेजों को शामिल किया गया है. पटना डीईओ कार्यालय के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 150 से 300 छात्रों की परिक्षाएं ली जाएंगी. यही प्रक्रिया बिहार के सभी जिलों में अपनाई जायेगी.
बिहार बोर्ड के अनुसार हर स्कूल और कॉलेज से छात्रों की विषयवार सूची निकली जाएगी. जिस भी विषय में होने वाली परीक्षा में छात्रों की संख्या कम होगी, तो उन विषयों की प्रायोगिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी.