DESK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है. गुरुवार देर रात सरकार ने 6 आईपीएस और 31 अपर पुलिस अधीक्षक के अधिकारियों का तबादला कर दिया.
सरकार ने आईपीएस बृजेश कुमार सिंह को उपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर से पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर भेजा है. वहीं आईपीएस संजय कुमार को संतकबीरनगर से क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी भेजा गया. साथ ही आईपीएस प्रकाश स्वरुप अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को वाणिज्य कर, लखनऊ व अपर पुलिस अधीक्षक औरेया आईपीएस कमलेश कुमार दीक्षित को क्षेत्रीय अधिसूचना गोरुखपुर तबादला किया.