2021/01/13

बिहार : विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर किया सुसाइड, पंखे से झूलता मिला शव

CHAPRA:  छपरा के भगवान बाजार में एक विवाहिता ने अपने ही दुपट्टा से फंदा बनाया और पंखे में लटककर खुदकुशी कर ली। घटना कटरा बाजार स्थित SDS कॉलेज के पास की है, जहां राजाजी गली में पति से अनबन के बाद महिला ने यह कदम उठाया। घर के लोगों ने जब कमरे में शव को पंखे से लटका हुआ देखा तो सबके होश उड़ गए। घर में कोहराम मचने से वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान क्षत्रधारी बाजार निवासी अजय कुमार की पत्नी आरती देवी (20 वर्ष) के रूप में की गई है।

सुबह हुई थी पति-पत्नी में अनबन
परिजनों ने बताया कि बुधवार को दोपहर में अजय और आरती की किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। दोनों में कहासुनी भी हुई थी जिसके बाद अजय एंबुलेंस लेकर अस्पताल निकल गया था। इसके कुछ देर बाद ही जब घर के लोग आरती के कमरे में पहुंचे तो सन्न रह गए। कमरे में पंखे से लाश झूल रही थी। इसके बाद सभी हो-हल्ला मचाने लगे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। आरती के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है।