SAMASTIPUR : भारतीय स्वतंत्र पत्रकार संघ की एक बैठक बुधवार को हसनपुर प्रखंड के सरहचिया गांव में आहूत की गयीं । बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह ने की। बैठक में संघ के सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की रणनीति बनाने की ओर अपना अपना विचार रखा।
पत्रकारों को खबर की शालीनता बरतने एवं घटनात्मक एवं भ्रश्टाचार आदि के खबर में पूर्णतया जांच पड़ताल कर खबर परोसने के कई टिप्स बतलाये गये। सदस्यों ने आये दिन पत्रकारों को प्रशासन द्वारा गलत एवं झूठे मुकदमें में फंसाकर दमनात्मक कार्रवाई की तीव्र भत्सर्ना की गयी।
पत्रकारों ने एक सुर से कहा कि संविधान में सभी को अपनी बात रखने की अहमियत है। लेकिन प्रशासन के करतूतों को उजागर करने पर पत्रकार निशाने पर आ जा रहे है। यह एक तरह का संवैधानिक अधिकारों का हनन है। पत्रकारों ने कहा कि पीत पत्रकारिता से बचकर संयमित भाशा में ही भ्रष्टाचार को उजागर करने का कार्य करते रहे। बाधाएं आती रहेगी।
सोशल मीडिया पर फर्जी एवं गलत खबरों को ना परोसे एवं सच्ची खबर को सीना ठोककर प्रकाशित करें। खबरों की विश्वनीयता के लिए जांच पड़ताल के बाद ही खबर को प्रकाशित करें। बैठक में हर महीने संघ की बैठक अलग अलग प्रखंडों में आहूत करने पर बल दिया गया। बैठक में पलटन सहनी, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार संजय, पंकज यादव, संतोष कुमार ठाकुर,मुकेश कुमार राम, भोला कुमार, श्रीराम कुमार,मणिकांत यादव, अशोक कुमार महतो, बिपिन कुमार, आमिर खान, समेत अन्य थे।