2021/01/05

समस्तीपुर में नगर पंचायत की बैठक में गणतंत्र दिवस समेत कई मुद्दों पर चर्चा

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय नगर पंचायत भवन के सभागार में नपं अध्यक्ष राजेश पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को सामान्य बैठक हुई। बैठक में पिछले सामान्य एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों की संपुष्टि की गई। 

साथ ही गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी, शहर में दो समय सफाई, राज्य योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन, नल जल योजना की समीक्षा के साथ नगर पंचायत के विस्तार में छूटे हुए महत्वपूर्ण एवं विकसित बाजार क्षेत्रों को समाहित करने का निर्णय लेते हुए इससे संबंधित प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

 बैठक में नपं ईओ राकेश कुमार रंजन, उपाध्यक्ष चन्दन प्रसाद, पार्षद सुशील सुरेखा, संगीता देवी, विमला देवी, विरेन्द्र राउत, कुमारी रंजीता, शम्भू प्रसाद साह, जिरिया देवी, कुमकुम देवी, रीना देवी सहित पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार, जयकिशुन साह, मनीष वर्णवाल, नपं कर्मी मो. इजहार हुसैन, पवन राम, सनोज कुमार सुधाकर सहित कई लोग मौजूद थे।