2021/01/20

ब्रेकिंग बिहार : आपसी विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस...

SIWAN : सराय थाना क्षेत्र के स्माइल शाहिद तकिया में मंगलवार की देर शाम भूमि विवाद में बड़े भाई की गोली से छोटा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके कंधे को छूती हुई पार कर गई है। 

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल लाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए पीएएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि स्व आमिर हसन साह के पांच पुत्र हैं। देहांत के बाद से ही पांचों भाई भूमि के लिए विवाद करने लगे थे। 

एक साल से रईस साह और मकबूल साह में विवाद चल रहा था। कई महीनों से दोनों के बीच कहा सुनी भी हो रहा थी। मंगलवार के देर शाम रईस साह दूध लेकर तकिया के पास किसी निजी विद्यालय में देने के लिए गया था। उसी समय बड़े भाई मो. मकबूल ने गोली मार दी। 

इससे वह जख्मी हो गया। एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद में गोली चली है। घटना की जांच हो रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सराये थाना प्रभारी तनवीर आलम व नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की।