2021/01/20

बिहार ब्रेकिंग : अपराधियों ने बाइक को रोककर छात्र के सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : सरैया-तुर्की पथ के जगन्नाथपुर डोकरा गांव में मंगलवार काे अपराधियाें ने सरेराह सवार युवक के सिर पर गाेली मार दी। घटना रात करीब 7 बजे के आसपास की बताई गई है। घायल युवक की पहचान बटेश्वर राय का पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है। 

आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गश्ती वाहन पर लादकर मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे पटना रेफर किया गया।

युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सरैया बाजार से घर लौट रहा था। घटना स्थल से युवक का घर करीब 200 मीटर की दूरी पर है। मुख्य पथ पर जगरनाथपुर डोकरा चौर में बाइक को रोककर अपराधियों ने उसके माथे में गोली मारी। गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग जब माैके पर पहुंचे ताे एक व्यक्ति बाइक से तेजी से पूर्व दिशा में भागता दिखाई दिया, जबकि विपिन बेसुध पड़ा था और उसके सिर से खून निकल रहा था।

घटना की सूचना सूचना के बाद एसडीपीओ राजेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष अजय पासवान ने स्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्हाेंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। हालांकि, लाेग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।