MADHUBANI : जिले लखनौर थाना क्षेत्र के बिहापुर गांव की है। जहां शराब से लदी एक पिक अप भेन बरामद की गई है। बताया गया की झांझरपुर के डीएसपी आशीष आनंद शराब की गुप्त सुचना पर एसएचओ अनिल कुमार व पुलिस बल के साथ विहापुर गांव में छापामारी के लिए पहुंचे। जहां एक पिकअप पर लोड 1219 बोतल अंग्रजी शराब बरामद किया गया।
जिसके बाद पुलिस को कारोबारी फूलो देवी व उसके पुत्र मुकेश गिरफ्तार करने में काफी मसक्कत का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी के दौरान सुरेश यादव ,फूलो देवी और मुकेश कुमार पुलिस से उलझ गया और पुलिस के साथ धक्का मुक्की किया।
इस दौरान फूलो देवी ने एएसआई कृष्ण देव राय के हाथ मे दांत काट कर जख्मी कर दिया । जिसके बाद घायल एएसआई को पीएचसी में इलाज करवाया गया। इस दौरान आरोपी सुरेश यादव मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने शराब कारोबारी दोनों माँ बेटा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।