SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय नरहन में शहीद लाल बहादुर राय के 40 वें शहादत के स्मृति में भारत का छात्र फेडरेशन द्वारा विगत 10 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षाफल प्रकाशित किया गया। जिस में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं एवं मीडिया, पत्रकारिता में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
जिसमें वर्ग 8 में सरवन कुमार,रोशन कुमार, प्रिया कुमारी,वर्ग 9 वीं में विवेक कुमार, प्रिंस राज, मनीष कुमार, वर्ग दसवीं में सरोज कुमार,धीरज कुमार, राजू कुमार, वहीं कंपटीशन में अजय कुमार,मनीष कुमार,शशि कला कुमारी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए।
बता दें कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 1508 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।जिसमें सभी वर्गों को मिलाकर 196 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र कुमार एवं संचालन अंचल मंत्री सूरज कुमार, जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं कार्यक्रम को विधायक कॉ. अजय कुमार,जिला मंत्री आनंद कुमार, पूर्व जिला मंत्री संजय कुमार,पूर्व राज्य महासचिव महेश कुमार, पूर्व छात्र नेता सतीश ठाकुर, घनश्याम राय,छोटन सहनी, कंचन कुमारी, चंदन कुमार,वीरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।मौके पर गिरीश कुमार, तरुण कुमार,श्वेता कुमारी, मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी, रूबी कुमारी,अनुराग कुमार, सोनू कुमार,मुकेश कुमार, दिलीप कुमार,आरबी शर्मा,अर्जुन सिंह, अशोक कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट