RANCHI : ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीराबाड़ जंगल से रविवार को एक लड़की की सिर कटी लाश बरामद की गई। शव नग्न अवस्था में था। सिर नहीं मिल पाने की वजह से मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि लड़की की हत्या कहीं और कर इस जंगल में शव को फेंक दिया गया है। लोग आंशका जाहिर कर रहे हैं कि वारदात को शनिवार रात अंजाम देकर शव यहां फेंका गया हो।
वहीं, पुलिस लड़की की सिर की तलाश में जुटी हुई है ताकि उसकी पहचान की जा सकी। सुबह स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।