50 प्रतिशत छात्रों को ही आना है स्कूल
मालूम हो, कोरोना के कारण बंद हाई स्कूलों को 10 माह बाद खोला गया है। कक्षा नौ से बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए रोज 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही स्कूल आना है।
खुलने से पहले स्कूलों को भेजी गई थी गाइडलाइन
शिक्षा विभाग ने अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश देकर संबंधित शिक्षण संस्थानों में जांच कराई जाए। शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने से पहले इसके संचालन के लिए जरूरी गाइडलाइन भी भेजी थी। शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर बच्चों और शिक्षकों को कोरोना से बचाने के लिए काम कर रहा है। कोरोना से बचाव के लिए विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन और प्रोटोकॉल के अनुसार ही स्कूल का संचालन किया जाएगा। मुंगेर व गया के संबंधित स्कूल को तत्काल बंद कर दिया गया है। पूरी स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही इन स्कूलों को खोला जाएगा।