2021/01/11

सरपंच ने जमीन विवाद सुलझाने के लिए महिला को बुलाया घर,बोला मेरा साथ दोगी तो हम तुम्हारे पक्ष में फैसला कर देंगे,छेड़खानी का लगा आरोप

BHAGALPUR : नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के मीरटोला बभनगामा की महिला ने सरपंच श्रवण कुमार गुप्ता पर जमीन का फैसला कराने की बात कहते हुए घर पर बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। 

उसने बिहपुर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पीडि़ता ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीपीओ ने बिहपुर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

शोर सुनकर सरपंच का सहयोगी एवं लठैत आ गया और जान मारने की नियत से फंटूश ठाकुर ने मेरा गला दबा दिया। ऐसे में किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। इस घटना की जानकारी बिहपुर थानाध्यक्ष को दी, लेकिन जब मेेरे आवेदन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई तो मैं पुन: नौ जनवरी को थाना पहुंची। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नजराना लगेगा, लेकिन पांच हजार रुपये लेने के बावजूद उन्होंने सरपंच के प्रभाव में आकर केस दर्ज नहीं किया। वहीं, नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।