2021/01/14

डॉ. निशा हत्याकांड में पुलिस ने लगाई चार्जशीट, वारदात के चश्मदीद दोनों बच्चे देंगे गवाही

DESK : आगरा शहर के कावेरी कुंज में दंत चिकित्सक डॉ निशा हत्याकांड मामले में मंगलवार को चार्जशीट पेश की गई है. इसमें निशा के दोनों बच्चे गवाही देंगे. पुलिस का कहना है कि बच्चों की गवाही के साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बनाए गए हैं.

मृतका के पति डॉ अजय सिंघल ने मंगलवार को आईजी रेंज ए. सतीश गणेश से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पत्नी की मौत के बाद भी अकेले हो गए हैं. अपने बच्चों को अपने गांव रूपवास भेज दिया था. पहले भी सोच रहे थे कि यहां का मकान बेच कर चले जाए लेकिन अब वे यही रहेंगे. उन्होंने पुलिस से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

आपको बता दें कि कमला नगर थाने के अंतर्गत कावेरी कुंज में लूट के दौरान दंत चिकित्सक डॉ निशा सिंघल की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शुभम पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस मामले में डॉक्टर के दोनों बच्चों की गवाही अहम है क्योंकि उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी थी. इसके अलावा कई अन्य साक्ष्य भी पुलिस के पास है.