DESK : सुरभि चंदना की लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. एक्ट्रेस की फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और जमकर तारीफ कर रहे हैं. एकता कपूर के शो नागिन 5 में सुरभि चंदना बानी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं. बानी के कैरेक्टर में सुरभि चंदना को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि सुरभ चंदना और शरद मल्होत्रा की केमिस्ट्री पर फैंस मर-मिटने को तैयार नजर आते हैं.
एक बार फिर से सुरभि ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सुरभि का बेहद ही खूबरत अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपनी जो फोटो शेयर की है, उनमे एक्ट्रेस का डिस्को लुक देखने को मिल रहा है. वैसे तो सुरभि का ये लुक नागिन 5 में देखने को मिल चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.
सुरभि ने अपनी इन तस्वीरों को एक दिन पहले ही शेयर किया है, अभी तक दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर सुरभि चंदना के 3.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं.