SAMASTIPUR : पटोरी थाना क्षेत्र के गोरगामा निवासी उमेश मांझी के दिव्यांग पुत्र दिनेश मांझी (40) का शव संदेहास्पद स्थिति में दीगल चकसीमा गांव से लावारिस हालत में मिली।
दिनेश सोमवार को ही अपनी ट्राईसाईिकल से घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह परिजन दिनेश के शव को घर ले आए। परिजनों की जानकारी पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृत दिनेश के शरीर, चेहरे व गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे परिजनों ने दिनेश की हत्या करने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई है व पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को थाना लाया गया है।
पुलिस युवक की मौत के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। जिसमें गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फेंक देने, पीट-पीटकर मार देने, पिटाई के बाद पूरी रात खुले स्थानों में शीतलहर में पड़े रहने के बिंदु प्रमुख हैं। फिलहाल परिजनों ने थाने में इस आशय का कोई आवेदन नहीं दिया है, जिससे प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।