SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडीतारा बांध के निकट फुलवरिया गाछी के समीप से पुलिस ने 46 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब तस्करी के अवैध धंधे में प्रयुक्त एक पिकअप, एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त की है।
थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि मालवाहक पर लदे अंग्रेजी शराब के कार्टनों से कुल 405 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जबकि, धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा है।
बताया कि इसको लेकर सअनि अरविद कुमार सिंह के बयान पर स्थानीय थाने में एक कांड अंकित हुई है। जिसमें मालवाहक स्वामी व चालक, बाइक स्वामी और मोबाइल स्वामी को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।