2021/01/12

बिहार : लूट कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मी गिरफ्तार,बाइक ,रुपये फोन एवं अन्य समान बरामद

PURNIA : लूट कांड का सफल उद्भेदन इस घटना में संलिप्त दो अपराध कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वादी ही स्वयं लुटेरा निकला। 9 जनवरी को शाम करीब सवा छह बजे के आसपास फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी रमेश कुमार ने कलेक्शन किये हुए 1 लाख 24 हजार रूपये अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट लिये जाने का मामला के नगर थाने में दर्ज कराया। रुपये गबन करने के नीयत से रमेश ने लूटकांड का स्वरुप दिया। 

वादी अपने द्वारा बनाए गये धोखाधड़ी के जाल में उलझकर फंस गये। अब जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटा गया बैग, लूटे गये नगद 20 हजार 500 रुपये, मोबाइल फोन जब्त किया। गिरफ्तार अपराधियों में मुफ्फसिल थाना के चांदी कटुआ निवासी दिलीप यादव का पुत्र रमेश कुमार और प्रदीप वीरधान का पुत्र विश्वजीत कुमार शामिल है। 

एसपी दयाशंकर ने प्रेस वार्ता करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी एसपी ने कहा कि इस कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूत्रों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों को लूटे गए मोबाइल फोन के साथ उनके घर से धर दबोचा गया अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान में कहा गया कि घटना के एक-दो दिन पूर्व ही घटना को अंजाम देने के लिए वादी के साथ ही योजना बनाई गई थी घटना वाले दिन वादी बनमनखी से रुपए वसूलने गया था और लौटने के दौरान अपने दोस्त विश्वजीत कुमार को सर से बुलाकर रुपए वाला बैग और सारा सामान एवं अपना मोबाइल को बंद कर दे दिया जिससे स्पष्ट होता है कि लूट की घटना को अज्ञात के द्वारा अंजाम दिया गया है ।

एसपी ने कहा कि विश्वजीत कुमार रुपयों से भरा बैग वादी का फोन अपने पास 1 दिन रखकर दूसरे दिन उसे लूटे गए बेड और रुपए वापस कर दिया झूठे लूट कांड दिखाने और रुपये गबन करने के लिए विश्वजीत को बदले में 10 हजार वादी के द्वारा दिया गया। इस बीच दोनों दोस्त लूटी गई मोबाइल से एक दूसरे से लगातार बातचीत करने लगे अपराधी के निशानदेही के आधार पर वाद ईशा अभियुक्त को उसके घर से लूटे गए 20 हजार 500 रूपये नगद तथा कांड में लूटे गए बेड को वादी के बताए अनुसार बांसवाड़ी से बरामद किया गया है।

   गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम:-
     1.रमेश कुमार(फाईनेंस कम्पनी का कर्मचारी) पिता-दिलिप यादव साकिन-चाॅंदी कटवा थाना-सदर(मुुफस्सिल) जिला-पूर्णियाॅं
     2.विश्वजीत कुमार पिता-प्रदीप वीरधान साकिन-चाॅंदी कटवा थाना-सदर (मुुफस्सिल) जिला-पूर्णियाॅं

बरामदगीः- 
      1.घटना में प्रयुक्त संख्या-BR 11AG 7447  बरामद।
      2.लूटे गये रुपये-20,500/- रुपये 
      3. लूटे गये बैग
      4.घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन