2021/01/12

बिहार : चोरी में संलिप्त तीन कुख्यात चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PURNIA : SP दया शंकर द्वारा पूरे जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बड़हरा थाना रात्रि में मकुरजान चौक पर एक मोबाइल दुकान पर चोरी की घटना हुई जिस संबंध में बड़हरा थाना कांड संख्या 14/21 दिनांक 10.01.2021 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

पुलिस  रात्रि गश्ती के दौरान दो व्यक्तियों 1. रणधीर मंडल पिता स्वर्गीय सतनारायण मंडल साकिन - बस स्टैंड थाना- बनमनखी जिला -पूर्णिया 2.भानु शंकर पिता सुरेंद्र चौधरी साकिन -सुखासन कोठी थाना -बड़हरा जिला- पूर्णिया को सुखसेना में रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ा गया ।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने एक अन्य अभियुक्त की घटना में संलिप्तता की जानकारी दी गयी ।पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद सोनू पिता मोहम्मद मंजूर आलम साकिन- बनमनखी दर्जी पट्टी वार्ड नंबर 10 थाना -बनमनखी जिला -पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए, न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी की गई निम्नलिखित सामानों की बरामदगी की गयी :
01. TVS मोटरसाइकिल- 01
02. मोबाइल -03
03. गैस सिलेंडर -01
04. प्रिंटर -01 
05. लैपटॉप -01
06. साउंड बॉक्स -01
07. मोटर -01 1/2HP
08. Inverter -01
09. ₹9000