2021/01/21

चापाकल चोरी करते पकड़े गए युवक की पुलिस ने बांध कर की पिटाई,मारपीट से इनकार कर रही पुलिस

MUZAFFARPUR : अखाड़ाघाट बांध के कर्पूरी नगर मोहल्ले में चापाकल चोरी करते युवक को स्थानीय लाेगाें ने पकड़ लिया। रस्सी से बांध उसकी सार्वजनिक पिटाई की गई। मौके पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस ने भी उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस ने मारपीट से इनकार किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लकड़ीढाई का युवक मोहल्ले में सूरज कुमार के घर में चोरी कर रहा था। सिकंदपुर ओपी पुलिस ने सूरज की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर नगर पुलिस के हवाले कर दिया। 

सिकंदरपुर ओपी पदाधिकारी मंगल सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। देखा प्लास्टिक की रस्सी से बांध कर उसे रखा गया था। उसे मुक्त करा उन्होंने नगर पुलिस के हवाले कर दिए।