2021/01/04

शादी के चार दिन बाद ही विधवा हो गयी लड़की,समस्तीपुर से फरार हुआ था प्रेमी युगल

SAMASTIPUR : प्रेमी युवक के साथ विवाह के चार दिन बाद ही विधवा हो गई घर से फरार लड़की। यह खुलासा किया है हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने एक महीने पूर्व घर से फरार लड़की को हरियाणा से बरामद किया था। 

बताया जाता है कि घर से निकलने के बाद घरवालों ने इस घटना के विरोध में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ओपी अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि मोहिउद्दीननगर के जिस युवक के साथ वह निकली थी, चार दिन बाद ही उसकी मौत हो गई।

मृत युवक के अधिकांश परिजन हरियाणा में रहा करते हैं। काफी छानबीन के बाद लड़की के ठिकाने की जानकारी पुलिस को दी गई। सोमवार को उसे 164 के बयान एवं मेडिकल के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।